अगर आप 2026 में एक ऐसी बाइक खरीदना चाहते हैं जिसमें 350cc का दमदार इंजन हो, अच्छा माइलेज मिले और कीमत भी ज्यादा न हो, तो भारतीय बाजार में आपके लिए कई शानदार विकल्प मौजूद हैं. आजकल 350cc सेगमेंट सिर्फ पावर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ये बाइक्स डेली कम्यूट से लेकर लॉन्ग राइड तक के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं. Royal Enfield, Jawa और Honda जैसी भरोसेमंद कंपनियां इस सेगमेंट में बेहतरीन बाइक्स ऑफर कर रही हैं, जो परफॉर्मेंस में बेहतर हैं.
Royal Enfield Hunter 350 -Royal Enfield Hunter 350 इस समय देश की सबसे सस्ती 350cc बाइक मानी जाती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.38 लाख है. इसमें 349cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो स्मूद परफॉर्मेंस के साथ करीब 36 kmpl का माइलेज देता है. हल्का वजन और आसान हैंडलिंग इसे शहर की ट्रैफिक के लिए शानदार बनाते हैं, खासकर युवाओं और ऑफिस जाने वालों के लिए.
Royal Enfield Bullet 350 -Royal Enfield Bullet 350 अपनी पहचान थंप साउंड और मजबूत बॉडी के लिए जानी जाती है. करीब 1.60 लाख की शुरुआती कीमत वाली यह बाइक 349cc इंजन के साथ लगभग 37 kmpl का माइलेज देती है. इसका क्लासिक डिजाइन आज भी गांव और शहर दोनों जगह पसंद किया जाता है.
Jawa 42 -Jawa 42 भले ही 295cc इंजन के साथ आती है, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में यह 350cc बाइक्स को कड़ी टक्कर देती है. इसकी कीमत करीब 1.61 लाख से शुरू होती है. यह बाइक स्टाइलिश डिजाइन और तेज पिकअप के लिए जानी जाती है और लगभग 32 kmpl का माइलेज देती है.
Royal Enfield Classic 350 और Honda H’ness CB350 -Classic 350 अपनी आरामदायक राइड और आइकॉनिक लुक के कारण सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है. वहीं Honda H’ness CB350 अपने स्मूद इंजन, 42 kmpl तक के माइलेज और हाई-टेक फीचर्स के कारण खास मानी जाती है.
Web Summary : India offers affordable 350cc bikes like Royal Enfield Hunter 350 (Rs 1.38 lakh, 36 kmpl) and Bullet 350 (Rs 1.60 lakh, 37 kmpl). Jawa 42 (Rs 1.61 lakh, 32 kmpl) competes strongly. Classic 350 and Honda H’ness CB350 offer comfort and high-tech features.
Web Summary : भारत में रॉयल एनफील्ड हंटर 350 (1.38 लाख रुपये, 36 kmpl) और बुलेट 350 (1.60 लाख रुपये, 37 kmpl) जैसी किफायती 350cc बाइक्स उपलब्ध हैं। जावा 42 (1.61 लाख रुपये, 32 kmpl) कड़ी टक्कर देती है। क्लासिक 350 और होंडा एच’नेस सीबी350 आराम और हाई-टेक सुविधाएँ प्रदान करती हैं।