वन श्रमिकों का सम्मेलन 26 को

By लोकमत न्यूज नेटवर्क | Updated: January 23, 2021 04:18 IST2021-01-23T04:18:50+5:302021-01-23T04:18:50+5:30

अकोला - महाराष्टÑ वन, वनीकरण एवं वनविकास मंडल के दिहाड़ी तथा कायम वन श्रमिकों के सम्मेलन का आयोजन ...

Conference of Forest Workers on 26th | वन श्रमिकों का सम्मेलन 26 को

वन श्रमिकों का सम्मेलन 26 को

अकोला - महाराष्टÑ वन, वनीकरण एवं वनविकास मंडल के दिहाड़ी तथा कायम वन श्रमिकों के सम्मेलन का आयोजन मंगलवार, 26 जनवरी को स्थानीय स्वराज्य भवन में किया गया है. इस कार्यक्रम में पालकमंत्री बच्चू कडू, विधायक गोपीकिशन बाजोरिया, विधायक नितिन देशमुख, राष्टÑवादी नेता संग्राम भैया गावंडे, राम खोपड़े, सुनील धाबेकर, भाउसाहब शिंदे, विनोद महाजन, मधुकर अंभोरे, वी.टी.लोणकर आदि मार्गदर्शन करनेवाले हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिश्चंद्र सोनवणे करेंगे.

इस सम्मेलन में सन 2004 तक के श्रमिकों को स्थायी करें, पुरानी पेन्शन योजना लागू करने, कोर्ट के निर्देश पर प्रस्ताव मान्य करें, अनुकम्पा के तहत नौकरी, ठेका पद्घति बंद करने, बकाया वेतन अदा करने तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों को लेकर चर्चा की जाएगी. यह जानकारी सुनील करवते, विट्ठल रोहणकर, विजय राठोड आदि ने की है.

---------------------------

Web Title: Conference of Forest Workers on 26th